मध्य प्रदेशराज्य
दमोह-जबलपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर, तीन की मौत, दो घायल… क्षेत्र में हड़कंप

दमोह। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जबेरा और सिग्रामपुर के बीच पुरनयाऊ के पास एक यात्री बस और चार पहिया वाहन की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।







