दमोह को मिला नया पुलिस कप्तान: आनंद कलादगी संभालेंगे पदभार, कानून व्यवस्था होगी मजबूत

दमोह। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कलादगी को दमोह का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में पुलिस व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आनंद कलादगी इससे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADDL. S.P.) जबलपुर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2025 में वे इंदौर में पुलिस उपायुक्त (DCP ZONE-04) के पद पर पदस्थ रहे, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के आधार पर माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में दमोह जिले में अपराधों पर नियंत्रण, पुलिस की सक्रियता और आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूती मिलेगी।
नए पुलिस अधीक्षक के रूप में आनंद कलादगी की नियुक्ति से जिलेवासियों को बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद है।







