तस्करों की नई और चौंकाने वाली चाल: ट्रक के ऊपर गुप्त बॉक्स में ऐसे छिपाया गया लाखों रुपए का गांजा, दो शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 3.5 लाख की स्मैक भी जप्त
गोटेगांव,नरसिंहपुर | पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध OPERATION EAGLE CLAW जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे OPERATION EAGLE CLAW के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं में विगत दिवस थाना सुआतला एवं थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा अवैध नशे के प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा अवैध गांजा एवं स्मैक जप्त की गयी है।
राजमार्ग चौराहे पर पुलिस टीम द्वारा नाके बंदी के दौरान संदेह के आधार पर एक ट्रक को रोका गया जो पुलिस टीम को देखकर स्टापर को धक्का देते हुए तेजी से बरमान की ओर भागा जिस पर सुआतला पुलिस द्वारा बरमान चौकी को सूचित किया गया सूचना पर पुलिस द्वारा मजबूत नाकेबंदी की गयी एवं उक्त ट्रक को रोका गया ट्रक रोकने के बार वाहन चालक एवं एक अन्य व्यक्ति वाहन से उतरकर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया गया जिसके परिणाम स्वरूप आरोपियों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ पर उनके द्वारा गोल-मोल जबाव दिया गया। जिस पर और अधिक संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गयी में ट्रक के ऊपर चालाकी से विशेष बॉक्स बनाकर छिपाया गए गांजे कुछ पैकेट दिखाई दिए जिन्हे ट्रक से बाहर निकालकर चैक करने पर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा पाया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा उक्त गांजे को उडीसा-छत्तीसढ तरफ से भोपाल की ओर ले जाना बताया गया है।
थाना सुआतला अंतर्गत गिरफ्तार आरोपी :
• आरोपी 1 : शकील खान निवासी देवरी पार्वती, जिला सीहोर म.प्र.।
• अन्य जप्ती : एक ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ 9648 कीमत लगभग ₹ 30 लाख रूपये एवं दो मोबाईल कीमत लगभग ₹ 15 हजार रूपये जप्त।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
इसी प्रकार थाना स्टेशनगंज पुलिस को भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम डोकरघाट मुन्ना ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध स्मैक लेकर घूम रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गयी जिस पर आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में समैक जप्त की गयी है।