जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

डेढ़ साल से फरार हत्या के प्रयास का आरोपी गोंदिया से गिरफ्तार, एसपी ने घोषित किया था 10 हजार का इनाम

जबलपुर यश भारत । पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी आरोपी सतिराम उर्फ सतिलाल बरकड़े (58 वर्ष, निवासी देवद्वार सालीवाड़ा) को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर 1 जनवरी 2025 को पुरानी रंजिश के चलते अपने ही चचेरे भाई घुर सिंह बरकड़े की गर्दन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का आरोप है, जिसके बाद से वह लगातार फरार था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी और सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले डेढ़ साल से न तो अपने घर आया था और न ही किसी डिजिटल संसाधन या मोबाइल का उपयोग कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा ₹10,000 का नकद इनाम घोषित किया गया था। इस बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी गोंदिया में छिपा हुआ है, जिस पर बरगी पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत केंद्रीय जेल जबलपुर भेज दिया गया है। इस सराहनीय कार्रवाई में बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, सउनि सोमनाथ अहिरवार और आरक्षक मिथिलेश, अजय शर्मा व राजेश मेहरा की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button