कटनी

जीरो टॉलरेंस नीति पर चल रही कटनी पुलिस, क्राइम मीटिंग : एसपी ने दिए अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

कटनी, यशभारत। अपराध रोकना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है तथा जिले में किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कार्रवाई की जाए। रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में उनका सहयोग लिया जाए। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए थाना एवं चौकी प्रभारी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर मुख्य मार्गों एवं तिराहों पर विशेष निगरानी रखनें। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए। रात्रि गश्त के साथ आमजन से सतत संवाद किया जाए। यह निर्देश एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित क्राइम मीटिंग में दिए। बैठक में एएसपी संतोष डेहरिया, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विगढ़ वीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी शिवा पाठक, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में एसपी ने कहा कि फरार स्थायी वारंटी एवं इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी की जाए। ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश की जाए। लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान, खात्मा खर्जी, शिकायतों एवं महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की समीक्षा करते हुए उनका निपटारा करने के लिए थाना प्रभारियों से कहा। लंबित मर्ग एवं माल के निराकरण के भी निर्देश दिए।
आदतन अपराधियों की निगरानी
आदतन अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, अधिक से अधिक बदमाशों को बाउंड ओवर करने तथा गंभीर अपराधियों की जमानत नस्तीकरण की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग में सख्ती लानेए अवैध हथियारों की रोकथामए अवैध गोवंश परिवहन पर कार्रवाई तथा स्थायी व फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश दिए गए। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button