कटनी

जलाधिपति की अराधना बनी श्रद्धालुओं की साधना, कटायेघाट में भक्ति गीतों ने समा बांधा, चालीहा महोत्सव की धूम

कटनी। झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अवसर पर भगवान झूलेलाल चालिहा समिति द्वारा गुरूनानक वार्ड स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में विगत 14 जुलाई से विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 40 दिनों तक रोजाना भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना, आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। सुबह, शाम मंदिर में भजन कीर्तन, आरती, पल्लव व दीनबंधु भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि झूलेलाल चालिहा सम्मति द्वारा आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की कड़ी में आज 26 जुलाई रविवार को प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक कटाएघाट के तट पर जल देवता की पूजा अर्चना भजन कीर्तन, अखो पल्लव, आरती व दीप दान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने जलदेवता से देश की ख़ुशहाली व भरपूर बारिश की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। गौरतलब है कि चालिहा महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को जल देवता का पूजन अर्चन किया जाता है। इस अमर उड़ेरोलाल की आराधना में श्रद्धालुओं की साधना देखकर जल देवता जलाधिपति की अराधना श्रद्धालुओं की साधना बनी। अंत में स्वल्पहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मोहनलाल बत्रा, त्रिलोकचंद भोजवानी, महेश बहलानी, अशोक बेसानी, हरीश बहलानी, अमर चेतवानी, पं दिनेश शर्मा, गोविन्द सचदेवा, नेवंदराम खूबचंदानी, वीरेंद्र लालवानी, सुरेश गांधी, गायक नरेश चंदानी, बालचंद चेतवानी, नानकराम खूबचंदानी, मोहन रोहरा, राजकुमार खियानी, गोतम गलानी, महेश रोचलानी, प्रेम बत्रा, हेमंत सखानी, अजित केसवानी, नारायण बलेचा, राजेश खूबचंदानी, कालू तनवानी, मनोहर उधवानी, मनोहरलाल बजाज, संजय खूबचंदानी, गुलाब आहूजा, हरीश पंजवानी( एलजी ),बसंत थारवानी, लख्मी पंजवानी,मेंघराज खूबचंदानी , महेश रावलानी,अमर पुरुसवानी,बलराम हासानी, अमृत तनवानी, महेश होतवानी, पार्षद गोविंद चावला मदन सेवलानी, रवि मोटवानी, डॉ. प्रेम जसूजा, अमर पंजवानी, सुरेश बजाज, दीपक भठीजा, गोप मोटवानी, नरेश छाब्बड़ा, मनीष मोटवानी, अक्षत नागवानी व सिंधी भावरन ग्रुप, सुपर ग्रुप एवं सुहींणा सिंधी ग्रुप व अनेक सामाजिक संस्थाओं के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button