मध्य प्रदेशराज्य

लोकायुक्त की कार्यवाही : वनपाल की ‘रिश्वत वाली डील’ फेल: 2 लाख की मांग, 78 हजार लेते हुए ट्रैप

रीवा । लकड़ी लोड ट्रक पकड़ने के बाद छोड़ने और जुर्माना राशि कम करने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले वनपाल को लोकायुक्त की टीम ने पहली किश्त के रूप में 78 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।

 

पुर्वा फाल के समीप ढाबा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वनपाल दिनेश कुमार पिता राजितराम 41 वर्ष पर आरोप है कि 2 लाख की डिमांड की गई थी।

 

रीवा जिले में हुई इस कार्रवाई को लेकर लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक नीरज यादव निवासी सीतापुर द्वारा 10 जुलाई को शिकायत की गई थी. कि वह अपने वाहन में लकड़ी लोड कर मुरादाबाद जा रहा था।

 

वन विभाग के कर्मचारी द्वारा वाहन को पकड़ा गया। वाहन को छोड़ने के संबंध में वन परिक्षेत्र सिरमौर अंतर्गत कार्यवाहक वनपाल दिनेश कुमार से चर्चा की गई। आरोप है कि ट्रक छोड़ने और जुर्माना भी कम करवाने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की गई। जहां 78 हजार रुपए लेते वनपाल को पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button