मध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर से आए कार सवारों ने परिजनों के सामने किया 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण : मैहर में मिली लोकेशन, 3 आरोपी अरेस्ट

रीवाl जिले के अतरैला थाना क्षेत्र अंतर्गत कार सवार बदमाशो ने दिनदहाड़े 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जिसकी जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो हुई जिसके बाद साइबर सेल की मदद से बदमाशों की लोकेशन निकाली गई जो मैहर में मिली। रीवा पुलिस ने तत्काल मैहर पुलिस से संपर्क कर तीन कार सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। और पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

बताया गया कि जबलपुर से 3 की संख्या में आए आरोपी दिनदहाड़े सरेराह नाबालिग लड़की को कार से उठाकर ले गए। जानकारी के मुताबिक मुस्लिम परिवार की एक नाबालिग लड़की का अपहरण परिजनों के आंखों के सामने कर लिया गया। परिजन कई किलोमीटर तक कार का पीछा करते रहे लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में निकल गए।

घटना के तुरंत बाद ही परिजनों ने सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति को सूचना दी जिसे एसडीओपी सिरमौर ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम गठित कर आरोपियों के पीछे लगाया और साइबर टीम की भी मदद ली। जिसके बाद लड़की का अपहरण कर भाग रहे आरोपियों को मैहर पुलिस के मदद से अमदरा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। फिलहाल आरोपियों को अतरैला थाना लाकर पूछताछ की और किशोरी को न्यायालय में पेश कर उसका बयान दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button