जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर फ्लाईओवर का कुछ हिस्सा टूटा,सीमेंट से बने पुल को ऊपर चढ़ाते वक्त हादसा, एक व्यक्ति घायल

जबलपुर, यशभारत। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का निर्माण जबलपुर में किया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसी बीच शनिवार की रात एक बड़ी घटना होने से बच गई। दरअसल नागपाल गार्डन मदनमहल के समीप चल रहे निर्माण कार्य के वक्त सीमेंट से बने पुल को चढ़ाते वक्त कुछ हिस्सा नीचे गिर गया जिसमें वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को मामूली चोेटंे आई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पीएचई अधिकारी सहित तमाम जिम्मेदार पहंुच गए। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।










