चौराहे में भर रहा नालियों का गंदा पानी, नगर प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे रहवासी

विजयराघवगढ़, यशभारत। नगर परिषद क्षेत्र विजयराघवगढ़ में वर्षों से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। एक और स्थानीय प्रशासन द्वारा कोर्ट के निर्देशन में नियमों का पालन करते हुए नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने अतिक्रमण हटाकर मेंन रोड में सडक़ और नाली निर्माण कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया गया था। किंतु अभी तक न जाने क्यों नाली निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हो सका। नगर के व्यापारियों की माने तो मकान का रॉ मैटेरियल मेंन रोड के किनारे पड़े होने के कारण ग्राहक दुकानों में जाने से कतराते हैं। वहीं कुछ मेंन रोड के रहवासियों द्वारा प्रशासन के नियमों की अवहेलना कर खुलेआम गंदी नालियों का पानी सडक़ में बहाया जा रहा है। जो अंधा मोड़ चौराहे पर स्थाई रूप से भरा रहता है। चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के आवागमन से नालियों का पानी सडक़ से निकलने वाली राहगीरों के ऊपर जाता है। सफाई कर्मियों द्वारा नाली के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने के बाद कुछ ही देर में स्थित जो कि क्यों हो जाती है। और नालियों का गंदा पानी सारे रोड में बहने लगता है। स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए नियमों की अनदेखी कर अव्यवस्था फैलाने वालों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाए।







