जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गोलीकांड से हड़कंप : युवक की जांघ में धसी गोली , पुलिस जांच जारी …पढ़ें पूरी खबर

नरसिंहपुर l नरसिंहपुर में गोलीकांड का नया मामला सामने आया है जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है l सुआतला थाना क्षेत्र के डोंगरगांव में बाड़ी से लकड़ी लेने के विवाद में एक व्यक्ति ने युवक पर गोली चला दी। घटना में युवक की जांघ में गोली जा धसी । घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से घायल को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर कर दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि दुर्गेश नौरिया (28 वर्ष) ने आरोपी संतु उर्फ संतराम पटेल के बाड़े से लकड़ी ले ली। इसी बात से नाराज संतु ने दुर्गेश पर बंदूक से फायरिंग की। गोली दुर्गेश के जांघ में लगी। पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया।

 

घायल युवक की हालत में सुधार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button