मध्य प्रदेशराज्य

कुल्हाड़ी से काटकर किसान की नृशंस हत्या : खून से लथपथ मिला शव… क्षेत्र में हड़कंप

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत महर्षि स्कूल के पीछे खेतों में बने एक मकान के पास हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मुकेश यादव पिता रामप्रसाद यादव (उम्र 52 वर्ष) निवासी खंडूजा, क्रेशर बालाकोट मार्ग, जो खेती किसानी का कार्य करते थे, की अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी है।

मृतक का शव नीम के पेड़ के नीचे खून से लथपथ अवस्था में मिला।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button