कटनी

कुठला पुलिस ने फिर पकड़ी शराब की बड़ी खेप, दो लाख रुपये की अवैध शराब एवं बलेनो कार जप्त

कटनी, यशभारत। कुठला पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की एक बड़ी खेत जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने बोलेरो वाहन में 360 लीटर अवैध शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 19/06/2026 को थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक ग्रे कलर की कार क्रमांक MP20ZK0581 में भारी मात्रा में शराब भरकर शाहनगर तरफ से आ रही है जिसकी सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही की गई जो इन्द्रानगर पुल के पास नाकाबंदी की गई जो पुलिस को देकर कार का चालक वापस शाहनगर तरफ भागने का प्रयास करने लगा जिसका पीछा कर कार को अनी नदी पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में बलेनो कार में बैठे व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम सौरभ सोमकुवर पिता ओमप्रकाश सोमकुवर उम्र.32 साल निवासी आजाद नगर गोकलपुर जबलपुर, शिवबहादुर सोनी पिता धनबहादुर सोनी उम्र.28 साल निवासी रामनगर दुर्गा मंदिर के पास थाना रांझी जबलपुर का रहने वाला बताया कार की तलाशी लेने पर वाहन के अन्दर रखे 40 कार्टून देशी सफेद शराब पाई गई। प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव शराब भरी हुई थी । विधि अनुसार कार्यवाही की गई । बरामद शराब की कुल मात्रा 360 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये पाई गई । साथ ही प्रयुक्त बलेनो कार की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 06 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया । मामले में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 518/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है ।
जप्ती – 40 पेटी पेटी प्लेन देशी शराब कुल 360 लीटर कीमती लगभग 2,00,000 रुपये, सुजुकी बलेनो कार MP20ZK0581 कीमती 5,00,000 रुपये, कुल जप्ती 7,00,000 रुपये
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, ताहिर खान, आरक्षक मनोज राजपूत, विजय राणा एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button