मध्य प्रदेशराज्य

कुआं में उतराता हुआ मिला युवक का शव : मृतक घर से था लापता, क्षेत्र में हड़कंप

रीवा । मनिकवार चौकी क्षेत्र के अमिलिहा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुआं में युवक का शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलते ही मनिकवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

 

मनिकवार चौकी प्रभारी राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पहचान सागर अग्निहोत्री (25) पिता बालेंद्र शेखर अग्निहोत्री निवासी दुआरी के रूप में हुई है। युवक बीते दिन से घर से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे।

 

परिजनों के अनुसार परिवार में पहले से ही गमी का माहौल था और तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित होना था। इसी बीच सागर के लापता होने और फिर उसका शव मिलने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के बाद घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है तथा युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button