मध्य प्रदेशराज्य

किसान की तालाब में डूबने से मौत : मनेरी में नहाने उतरा था, एसडीईआरएफ ने निकाला शव

मंडलाl जिले के बीजाडांडी थाना अंतर्गत मनेरी चौकी क्षेत्र में एक किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनेरी टोला निवासी 26 वर्षीय रघुवीर पुत्र नन्हें कुशराम के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम की है। रघुवीर खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौटा था। वह नहाने के लिए तालाब गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

 

शाम को जब रघुवीर घर नहीं लौटा तो स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की। जब रघुवीर का कोई पता नहीं चला तब एसडीईआरएफ की टीम को सूचित किया गया। बुधवार सुबह कोमल सिंह के नेतृत्व में एसडीईआरएफ रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे की तलाशी के बाद टीम ने रघुवीर के शव को तालाब से निकाला। शव को मनेरी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रघुवीर खेती का काम करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button