रीवा। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमे संजय गांधी अस्पताल रीवा मे इलाज के लिए लाए आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी नशे की हालत में अस्पताल की डस्टविन में पेशाब करते नजर आ रहे।वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत ने जाँच कराई।
जांच रिपोर्ट के उपरांत आईजी रीवा जोन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर ASI समेत 3 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर एसपी को जांच के आदेश दिए है।
Back to top button