मध्य प्रदेशराज्य

कान्हा टाइगर रिजर्व में कुएं में गिरा बाघ : रेस्क्यू टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, हाथी दल बाघ की कर रहा निगरानी 

मंडला lजिले के कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम ने एक बाघ को कुएं से सफलतापूर्वक बचाया है। दरअसल, खापा रेंज के बफर जोन के मालखेड़ी गांव से रात करीब 1 बजे बाघ के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी।

 

कान्हा टाइगर रिजर्व की डिप्टी डायरेक्टर अमिता केबी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने लकड़ी का इस्तेमाल कर बाघ को कुएं से निकालने का अभियान शुरू किया। लगभग तीन घंटे चले इस रेस्क्यू अभियान में सुबह 4 बजे तक सफलता मिली।

 

 

बाघ को सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया है। वर्तमान में हाथी गश्ती दल बाघ की निगरानी कर रहा है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गांव में मुनादी के माध्यम से लोगों को सावधान रहने की सूचना दी जा रही है।

फील्ड डायरेक्टर रविन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर कान्हा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बाघ के रेस्क्यू के लिए कुएं में खाट डाली गई। इस खाट के सहारे बाघ छलांग लगाकर कुएं से बाहर आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button