मध्य प्रदेशराज्य

कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचा मलेशिया वन विभाग का दल : वन्यजीव संरक्षण , प्रबंधन मॉडल का ऐसे करेगा अध्ययन…

मंडला ।जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व में मलेशिया वन विभाग का सात सदस्यीय प्रतिनिधि दल तीन दिवसीय अध्ययन प्रवास पर पहुंचा है। यह दल यहां वन्यजीव संरक्षण, प्रबंधन व्यवस्था और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व के मॉडल का अध्ययन करेगा। अध्ययन प्रवास के पहले दिन खटिया इको सेंटर में कार्यशाला और परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें मलेशियाई प्रतिनिधियों और कान्हा प्रबंधन के अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान वन्यजीव संरक्षण, प्रबंधन तकनीक और सहअस्तित्व के तरीकों पर जानकारी साझा की गई।

 

कार्यक्रम में ग्लोबल टाइगर फोरम के विशेष सलाहकार डॉ. एच.एस. नेगी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एल. कृष्णमूर्ति, कान्हा के क्षेत्र संचालक रवींद्र मणि त्रिपाठी और उप संचालक अमिथा के.बी. सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कान्हा में अपनाई जा रही संरक्षण व्यवस्थाओं और सफल मॉडलों की जानकारी दी। कार्यशाला के बाद प्रतिनिधि दल ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्हें अनाथ शावकों के संरक्षण और पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाएं दिखाई गईं।

 

दल ने वन्यजीव संरक्षण की प्रक्रियाओं और प्रबंधन प्रणाली को करीब से समझा। प्रतिनिधिमंडल ने कान्हा के संरक्षण मॉडल की तारीफ की और कहा कि इस तरह की व्यवस्था उनके देश में भी उपयोगी हो सकती है। उन्होंने इसे वन्यजीव संरक्षण के लिए प्रभावी मॉडल बताया। मलेशियाई दल अगले दो दिनों तक कान्हा में रहकर विभिन्न संरक्षण गतिविधियों और प्रबंधन कार्यों का अध्ययन करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button