देश

करीब ढाई घंटे विलंब से माइनिंग कॉन्क्लेव में पहुंचे सीएम मोहन यादव का आत्मीय स्वागत

कटनी, यशभारत। लगभग ढाई घंटे विलंब से माइनिंग कॉन्क्लेव में शामिल होने होटल अरिंदम पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का मंच पर भव्य स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणाय पांडे, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह महापौर प्रीति संजीव सूरी ने स्वागत किया। इसके उपरांत खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिब उमाकांत उमराव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रदेश में खनिज की संभावनाओं पर अपनी बात रखीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी न किसी जिले में कोई न कोई खनिज पाया जाता है। हमारी कोशिश है कि निवेशकों को इस तरह का माहौल उपलब्ध कराया जाए, जिससे उद्योगों की स्थापना हो सके और रोजगार के अवसर बढ़े।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा,जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मुड़वारा क्षेत्र के विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे गुडडू, बड़वारा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक अलका जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव, खनिज विभाग के संचालक प्रैंक ए नोबेल, जबलपुर संभाग के आयुक्त धनन्जय सिंह, जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति रही।

Screenshot 20250823 173429 WhatsApp2
Screenshot 20250823 173231 WhatsApp2 Screenshot 20250823 173308 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button