कटनी

ऑपरेशन शिकंजा : कटनी पुलिस ने की 39 अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई, 55 हजार मूल्य की 303 पाव अवैध शराब जब्त

कटनी, यशभारत। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन अभियान चलाते हुए 39 प्रकरणों में कुल 39 अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 55 हजार रुपये कीमती 303 पाव अवैध देशी/विदेशी शराब एवं 67 लीटर कच्ची शराब को जप्त किया गया है। उक्त कार्रवाई में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या विक्रय की सूचना हो, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button