भोपालमध्य प्रदेश

एम्स भोपाल के सर्वाइकल कैंसर शोध को वैश्विक पहचान, प्रो. रश्मि चौधरी सम्मानित

AIIMS Bhopal's cervical cancer research gains global recognition; Prof. Rashmi Chaudhary honored.

म्स भोपाल के सर्वाइकल कैंसर शोध को वैश्विक पहचान, प्रो. रश्मि चौधरी सम्मानित

भोपाल यश भारत । एम्स भोपाल के जैवरसायन विभाग की प्रोफेसर डॉ. रश्मि चौधरी के नेतृत्व में किए गए सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग संबंधी शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। इस शोध को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है वहीं प्रो. चौधरी को जीव विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी (FRSB) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। प्रो. चौधरी ने 4 से 7 जून 2026 के दौरान अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में आयोजित एएसएम माइक्रोब हेल्थ मीटिंग 2026 में अपने शोध के निष्कर्ष प्रस्तुत किए जिन्हें अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय ने सराहा। यह शोध भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग डीएचआर के ग्रांट इन एड प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया है। शोध में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती जोखिम की पहचान के लिए HPV-16, HPV-18 के साथ Ki-67 और p16INK4a जैसे बायोमार्कर्स का अध्ययन किया गया। शोध दल ने एक कम लागत वाली पोर्टेबल और यूएसबी से संचालित पॉइंट ऑफ केयर स्क्रीनिंग डिवाइस भी विकसित की है जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और संसाधन सीमित क्षेत्रों में भी सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक जांच संभव हो सकेगी। एम्स भोपाल की इस उपलब्धि को महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और कैंसर की समय पर पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संस्थान ने इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार के लिए गर्व का विषय बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button