जबलपुरमध्य प्रदेश

ईरान के नाम पर चर्चित कैफे में गोली चलने की अफवाह, मौके पर पहुंचे सीएसपी-टीआई; पुलिस ने कहा–फिलहाल पुष्टि नहीं

जबलपुर यश भारत । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन दिनों ईरान का नाम लगातार चर्चा में है और मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच शहर में “ईरानी चाय” के लिए प्रसिद्ध एक कैफे अचानक उस समय सुर्खियों में आ गया, जब वहां दो पक्षों के बीच विवाद की खबर के साथ गोली चलने की अफवाह फैल गई।जानकारी के अनुसार लार्डगंज थाना क्षेत्र में राइट डाउन के सामने स्थित एक ईरानी कैफे में दो पक्ष आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल होने लगी कि एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई है।गोली चलने की सूचना मिलते ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल-112 पर कॉल कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीएसपी और लार्डगंज थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने कैफे में मौजूद लोगों से पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।मौके पर मौजूद सीएसपी रितेश शिव ने बताया कि कैफे में दो पक्षों के बीच विवाद की जानकारी मिली थी और गोली चलने की सूचना भी दी गई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर फिलहाल गोली चलनेजैसी कोई पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस द्वारा कैफे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच जारी है और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

IMG 20260312 WA0074 scaled

खबर अपडेट की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button