आफत की बारिश: अधारताल के उर्दुवाखुर्द गांव के कुछ मकानों खाली कराया जा रहा है

जबलपुर यश भारत। भारी बारिश के चलते अधारताल के उर्दुवाखुर्द गांव को खाली कराने की खबर सामने आ रही है
तहसीलदार अधारताल ने जानकारी दी है कि तहसील अधारताल अंतर्गत ग्राम उर्दुवाखुर्द मे जल भराव कि स्थिति होने पर प्रभावित मकानों को खाली कराया गया व पानी निकासी कि व्यवस्था की जा रही है ।झमाझम बारिश को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी नदी नालों में जहां बाढ़ की संभावना है बेरिकेड्स लगवा दिए हैं। साथ ही उन स्थानों में जिम्मेदार व्यक्तियों की ड्यूटी लगा दिए हैं कि कोई बाढ़ की स्थिति में पुल पार ना करें।
बरगी बांध मे 7500 घन मीटर की आवक हो रही है ।
21/8/22 को 4.00 बजे ,15 गेट ,1.53 m औसत उँचाई तक खोले जाएंगे। जिनसे कुल निकासी 3516 घन मीटर/सेकण्ड होगी। घाटों पर 18 से 20 फुट की बढ़ोतरी होगी।
ईई बरगी बांध श्री ए के सूरे ने जनसामान्य को घाटों से दूरी बनाये रखने का अनुरोध है।उन्होंने कहा कि जल की आवक अनुसार निकासी को घटाया-बढ़ाया जाएगा।







