जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण : मॉक ड्रिल के माध्यम से इंजीनियर प्रशिक्षणार्थी, होमगार्ड एवं SDERF की टीम को दिया प्रशिक्षण

सिवनी यश भारत:-जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कालेज में आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण हेतु आग, बाढ़, आकाशीय बिजली, सर्पदंश भूकंप विषयों पर तीन दिवसीय कार्यशाला म आयोजन किया गया। होमगार्ड के प्रशिक्षण दाता धनेंद्र अंगारे ने आज शनिवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन, न्यूनीकरण कार्यशाला जिला कलेक्टर संस्कृति जैन एवं संयुक्त कलेक्टर प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में पॉलीटिकल कॉलेज पर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड स्नेह लता पाठया की उपस्थिति में दिया गया।

 

जहां आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल(DMI) के तत्वाधान में प्रोग्राम कंट्रोलर अभिषेक मिश्रा , धनेंद्र अंगारे पी. सी एवं टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण हेतु आग, बाढ़, आकाशीय बिजली, सर्पदंश भूकंप विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में मॉकड्रिल के माध्यम से 75 NGO, 50 इंजीनियर प्रशिक्षणार्थी एवं होमगार्ड एवं SDERF की टीम को दिया गया। साथ ही लोगो से अपील की गई कि आपदा व विपरीत परिस्थिति में घबराएं न धैर्य से काम लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button