यशभारत डिंडोरी ।थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने मे बडी सफलता प्राप्त हुयी है, पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी अमित वर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डिण्डौरी सतीश द्विवेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा विगत कुछ माह मे अलग- अलग स्थानो मे हुयी चोरी के प्रकरणो मे कार्यवाही करते हुये आरोपी इरफान खान पिता गुलमोहन खान उम्र 19 साल निवासी ग्राम मुडकी एवं एक बाल अपचारी के कब्जे से चोरी की गयी 05 मोटर साईकिल (MP52MC9874, MP20ME8563, MP52MD6640, MP52MD6132, एवं एक अन्य)एवं सोने चांदी के जेवर (सोने के पेंडल 02 नग, सोने की लोंग 01 नग, हाथो के छलबल चांदी के, चांदी की पायल मोटी वाली ) जप्त की गयी है ।
उक्त मशरूका थाना कोतवाली डिण्डौरी के अलग- अलग अपराधो मे वांछित था, जिसे आरोपीगण उपरोक्त के कब्जे से जप्त किया गया है । आरोपीगण द्वारा विगत कुछ माह से लगातार देहात क्षेत्रो मे बाहर खडे वाहनो को निशाना बनाया जाकर उन्हे चोरी किया जाता था, आरोपीगण चोरी करने के बाद वाहनो कर रंग बदलकर उन्हे बेचने की फिराक मे थे तभी कोतवाली डिण्डौरी पुलिस द्वारा आरोपीगण को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका जप्त किया गया है । आरोपीगण से जप्त वाहनो मे 04 वाहन थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुयी चोरी से संबंधित एवं अन्य 01 मोटरसाईकिल के मालिको की पता तलाश की जा रही है, 05 नग मोटर साईकिल कीमती करीब 4,10,000 रूपये, सोने चांदी के जेवर (सोने के पेंडल 02 नग, सोने की लोंग 01 नग, हाथो के छलबल चांदी के, चांदी की पायल मोटी वाली ) कीमती करीब 1,08,000 रूपये, कुल मशरूका कीमती करीब 5,18,000 रूपये आंका गया है।