जबलपुरमध्य प्रदेश

असामाजिक तत्वों की अभद्रता से त्रस्त जनता ने किया चक्काजाम, तुरंत गिरफ्तारी की मांग, क्षेत्रीय नागरिकों में भय का माहौल

जबलपुर यश भारत। कटंगी बायपास चुंगी नाका के पास श्रीराम कॉलेज के समीप असामाजिक तत्वों की बढ़ती अभद्रता और छेड़छाड़ की घटनाओं से परेशान क्षेत्रीय नागरिक शनिवार को सड़क पर उतर आए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले एक महीने में यह छठवीं बार है जब असामाजिक लड़कों ने क्षेत्र में अशांति फैलाई है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मामले में ऋषि राज ठाकुर नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है । जो आए दिन अपने वाहन से तेज गति से चलते हुए निकलता है

मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।

क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

खबर अभी अपडेट की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button