मध्य प्रदेशराज्य

अवैध हथियार के दम पर राहगीरों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : गैंग की तलाश जारी

 

सतना/ उंचेहरा यश भारत।उंचेहरा थाना पुलिस ने राहगीरों को अवैध हथियार के दम पर डराने-धमकाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियों के पास से 12 बोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पानी की टंकी के सामने स्थित स्टेडियम के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

 

पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सागर चौधरी (21 वर्ष) पिता गोविंदा चौधरी, निवासी नया टोला वार्ड क्रमांक 3 तथा राजा उर्फ अनिक राज चौधरी (18 वर्ष 3 माह) पिता अजय चौधरी बताया है।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया। इस संबंध में थाना उंचेहरा में अपराध क्रमांक 170/26 के तहत धारा 25-बी आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

 

इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी सतीश मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। वहीं, पुलिस टीम के अन्य स्टाफ की भूमिका भी सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button