मध्य प्रदेशराज्य

अनूठी पहल बनी मिसाल : मटकी से सिंचाई कर बचाए जा रहे पौधे 

यश भारत डिंडोरी।जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खमहेरा में पर्यावरण संरक्षण और पौधों के रखरखाव को लेकर एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। ग्राम पंचायत द्वारा तैयार की गई पौधों की बागवानी में देशी तकनीक अपनाते हुए मटकी के माध्यम से पौधों की सिंचाई की जा रही है, जिससे कम पानी में भी पौधों को लगातार नमी मिल रही है और दर्जनों पौधों को नया जीवन मिला है।

ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से इस अनोखे प्रयास को सफल बनाया जा रहा है। भीषण गर्मी और पानी की कमी के बीच मिट्टी में गाड़ी गई मटकियों में पानी भरकर पौधों की जड़ों तक धीरे-धीरे पानी पहुंचाया जा रहा है। इस देसी उपाय से पानी की बर्बादी भी कम हो रही है और पौधे सूखने से बच रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले गर्मी के दिनों में कई पौधे पानी के अभाव में सूख जाते थे, लेकिन अब मटकी तकनीक के उपयोग से पौधों का संरक्षण बेहतर तरीके से हो पा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि आने वाले समय में इस तकनीक का उपयोग और अधिक स्थानों पर किया जाएगा ताकि गांव में हरियाली बनी रहे।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ग्राम पंचायत खमहेरा की यह पहल अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button