मध्य प्रदेशराज्य
अंधे कत्ल का खुलासा : सुपारी किलिंग में भाई ही निकला मास्टरमाइंड… पढ़े सनसनी खेज घटनाक्रम

दमोहl दमोह में युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या का सनसनी खेज खुलासा कियाl जिसमें भाई ही भाई का हत्यारा निकला …..|
गुरुवार की शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र में 23 जून को मढ़ाहार दमयंतीनगर की पहाड़ी पर मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया। है। मृतक की पहचान दयाराम लोधी (23) निवासी ग्राम रीछी, थाना सिमरिया, जिला पन्ना के रूप में हुई। जांच में पाया गया कि मृतक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम बनाई गई। सायबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जिला पन्ना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का भाई सियाराम लोधी (26), रविकरन उर्फ रूपलाल बेडिया (38), और सोनू उर्फ छोटू बेडिया (32) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या को सुपारी किलिंग के पैटर्न पर अंजाम दिया गया। इस सफलता में निरीक्षक रचना मिश्रा और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में सायबर सेल और अन्य पुलिसकर्मियों ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रचना मिश्रा थाना प्रभारी दमोह देहात, सउनि अकरम, सउनि अभय सिंह, प्र.आर. 840 आलोक भारद्वाज, प्र.आर. 286 मुकेश दुबे, प्र.आर. 144 संजय पाठक, प्र.आर. राधेश्याम मिश्रा, प्रआर सचिन नामदेव आर. 589 देवेन्द्र, आर 736 अखिलेश साहू, आर 456 जितेन्द्र थाना दमोह देहात, प्र.आर. राकेश अठ्या, आर. मयंक दुबे, आर रोहित, आर अजीत सायबर सेल, सैनिक महफूज, साहबलाल जबलपुरनाका।







