देश
अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में दीपिका शर्मा बनी फेडरेशन अध्यक्ष

कटनी। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत फेडरेशन-7 की अध्यक्ष श्रीमती दीपिका शर्मा को बनाया गया है। दीपिका शर्मा पूर्व में फेडरेशन-7 मे उपाध्यक्ष पद पर रही उनके कार्य और फेडरेशन-7 के प्रति समर्पण को देखते हुए ही उन्हें अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया । फेडरेशन वर्ल्ड चेयरमैन श्रीमती शायना एन सी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में गांधीधाम अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन में दीपिका शर्मा ने फेडरेशन 7 के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। 






