जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

होली के पहले हवाई यात्रियों को झटका:आज से 15 दिन तक डुमना से उड़ान नहीं भर पाएंगे स्पाइस जेट के विमान

होली के पहले हवाई यात्रियों को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान सेवाएं आज से 17 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गई है। यात्रियों को अब 15 दिन मतलब 17 मार्च तक शहर के डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई पुणे और हैदराबाद के लिए नियमित उड़ाने नहीं मिल पाएंगी। हालांकि जबलपुर से इंडिगो और एयरलाइंस की विमान सेवाएं चालू रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि 17 मार्च के बाद हवाई सेवाएं बहाल होगी या नहीं।

जानकारी के मुताबिक उड़ान नहीं भरने की वजह विमान उपलब्ध नहीं होना बताया गया हैं। डुमना एयरपोर्ट की डायरेक्टर कुसुम दास के मुताबिक स्पाइसजेट एयरलाइंस ने अपनी विमान सेवाओं को आज से 17 मार्च तक करीब 15 दिन के लिए रद्द किया है। यह सेवाएं क्यों बंद की गई है। इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। संभवत विमानों की कमी की वजह से कंपनी प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।

टिकिट ले चुके यात्री भड़के

बुधवार को डुमना एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को जब स्पाइस जेट विमान के उड़ान नहीं भरने की खबर लगी। तब यात्री भड़क गए। उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया। इस दौरान उन्हें दिलासा दिया गया। लेकिन स्पष्ट नहीं किया गया। यात्रियों का कहना है उन्होंने होली के त्यौहार के कारण बुकिंग कराई थी। लेकिन उनकी पूरी प्लानिंग पानी में मिल गई। अब हमें दूसरा विकल्प चुनना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App