मध्य प्रदेशराज्य

 हवन के लिए रखे 4 कछुए जब्त : 10 आरोपी पकड़े, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज

Table of Contents

 मंडलाlपुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बिछिया थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दुर्लभ कछुओं को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दानीटोला रोड स्थित एक मकान में कुछ लोग दुर्लभ कछुओं के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भीष्म तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो थैलों में रखे 4 दुर्लभ कछुओं को बरामद किया।

पूछताछ में पता चला कि ये लोग इन कछुओं का इस्तेमाल किसी हवन-पूजन के लिए करने वाले थे। वन विभाग ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शंभू सोनी, रामेश्वर तिवारी, सुरेंद्र बर्मन, संपत कुशवाहा, राज बर्मन, दिनेश बंजारा, मुरली बंजारा, रामकुमार इनवाती, दिनेश यादव और झल्लूलाल रजक शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button