जबलपुरमध्य प्रदेश

प्रख्यात बाल रोग सर्जन डॉ. वी.के. रैना का निधन,राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने दी श्रद्धांजलि

 देहदान कर मानवता की मिसाल कायम

जबलपुर,यशभारत। शहर के प्रतिष्ठित बाल रोग सर्जन और समाजसेवी प्रोफेसर डॉ. वी.के. रैना का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जीवन ज्ञान, सेवा और मानवता को समर्पित रहा। डॉ. रैना ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर को दान कर दिया। उनका यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उनके अंतिम दर्शन शुक्रवार, 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे डीन कार्यालय, मेडिकल कॉलेज परिसर में होंगे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। डॉ. रैना के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी ने प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2026 04 23 at 14.17.55

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button