भोपालमध्य प्रदेश

​MP बोर्ड ने बढ़ाई 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा के आवेदन की तारीख, अब 26 अप्रैल तक मौका

​MP बोर्ड ने बढ़ाई 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा के आवेदन की तारीख, अब 26 अप्रैल तक मौका

​भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की वर्ष 2026 की द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। मण्डल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब छात्र 26 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

​इससे पहले बोर्ड ने आवेदन के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया था। मण्डल सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए तिथि में यह वृद्धि की गई है। आवेदन के लिए शेष नियम और निर्देश पूर्ववत ही रहेंगे। जिन छात्रों ने अब तक द्वितीय परीक्षा के लिए फॉर्म नहीं भरा है, वे निर्धारित नई तारीख तक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026 04 23 at 14.00.04

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button