जबलपुरमध्य प्रदेश
स्टंटबाज बाइक सवार को रोकना युवक को पड़ा भारी : धारदार हथियार से हमला कर कोल हो गया फरार

जबलपुर,यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत देर रात स्टंट मारते हुए बाइक चला रह आरोपी का विरोध करना युवक को उस वक्त भारी पड़ गया जब आरोपी ने आंव देखा ना तांव और जमकर मारपीट कर, चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और मौक से फरार हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि सत्यम ठाकुर 23 वर्ष निवासी मानेगांव ने बताया कि देर रात वह और उसका साथी अभिषेक अग्निहोत्री काम से घर आये और घर में बैग रखकर घर के बाहर रोड पर टहल रहे थे। तभी मानेगांव निवासी गिन्दू उर्फ अमन कोल गाड़ी गलत तरीके से चला रहा था जिसे मना किया । इसी बात पर अमन कोल उससे गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो धारदार हथियार से हमलाकर फरार हो गया।






