इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सुविधा : घर बैठे बनवा सकेंगे आधार कार्ड, फोन नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा आधार केंद्र

आधार जारी करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) कार्डधारकों को होम सर्विस देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सुविधा से लोग घर बैठे अपने आधार कार्ड में फोन नंबर, पता, नाम, बायोमेट्रिक और अन्य डिटेल्स बदलवा सकेंगे।

डोरस्टेप सुविधा के लॉन्च के बाद आधार कार्डधारकों को आधार सेवा केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वर्तमान में, UIDAI कार्डधारकों को अपने पते जैसे विवरण को ऑनलाइन बदलने का विकल्प देता है। फोन नंबर अपडेट या बायोमेट्रिक विवरण जैसे बदलावों के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है।

48,000 पोस्टमैन को ट्रेनिंग
आधार अपडेट प्रोसेस को सरल और आसान बनाने के लिए, UIDAI इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में कार्यरत लगभग 48,000 पोस्टमैन को ट्रेनिंग दे रहा है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ये नागरिकों को घर बैठे सर्विस देंगे। दो अलग-अलग चरणों में कुल 1.5 लाख डाकियों के ट्रेनिंग मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button