जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सागर  केंद्रीय जेल में मनाया गया भाईदोज, हजारों की संख्या में भाइयों को धागा बांधने पहुंची बहनें

 

सागर। होली के बाद भाईदोज के त्यौहार पर हजारों की संख्या में बहनें अपने भाइयों से मिलने सागर की केंद्रीय जेल पहुंची। केंद्रीय जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि भाईदोज के मौके पर जेल में सजा काट रहे कैदियों से उनकी बहनों को कितने के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की जाती है।

 

जेल के अंदर बने एक खुले मैदान में टेंट लगाकर बड़े स्तर पर मुलाकात की व्यवस्था की गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि दिन के 3.30 बजे तक लगभग 5 हजार बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात कर भाइदोज का त्यौहार मनाया। वहीं जेल में सजा काट रही लगभग 95 महिला कैदियों में से 45 से 50 महिला कैदियों से उनके परिजनों ने आकर मुलाकात की। केंद्रीय जेल अधीक्षक का कहना है कि ये मुलाकात देने का उद्देश्य ये है कि परिवार से अच्छे से मुलाकात होने पर कैदियों को मानसिक शांति मिलती है, जिससे व्यवस्था और अनुशासन स्थापित करने में हमें मदद मिलती है।

 

 

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel