जबलपुरमध्य प्रदेश
संजीवनी नगर में लाखों के गहने और स्कूटी चोरी : पुलिस खंगाल रही सीसीटीव्ही फुटेज

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर की चंदन कॉलोनी में दरमियानी रात लाखों के गहने और स्कूटी चोरी होने पर हड़कंप मच गया। पीडि़त की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम बारीकी से जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि अंकित नामदेव ने शिकायत की है कि उनके मकान में चोरों ने धाबा बोलते हुए घर की अलमारी का लॉक क्रेक कर, लाखों के कीमती गहने और घर में खड़ी स्कूटी को पार कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला कायम कर, आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही है।