जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

शास्त्री ब्रिज पर ‘हिट एंड रन’; अज्ञात वाहन ने एसपी ऑफिस में पदस्थ पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हालत नाजुक

जबलपुर यश भारत । शास्त्री ब्रिज पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ रामपुर निवासी एक पुलिसकर्मी को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मी उछलकर सड़क पर जा गिरा और तत्काल बेहोश हो गया। देर रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार, घायल पुलिसकर्मी रामपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में पुलिस अधीक्षक  कार्यालय में अपनी सेवाएँ दे रहे है। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में जबलपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है और वे अभी भी अचेत अवस्था में हैं। पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी अस्पताल पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

इधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शास्त्री ब्रिज और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। देर रात हुए इस हादसे ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button