जबलपुरमध्य प्रदेश
विक्टोरिया में लोकायुक्त की कार्रवाई : 8 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड 3 कर्मी नीरज मिश्रा को रंग लगे हुए नोटों के साथ दबोचा….देखें पूरा वीडियो….

जबलपुर, यशभारत। विक्टोरिया लेखा शाखा में आज बुधवार को लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए सहायक गे्रेड 3 कर्मी नीरज मिश्रा को 8 हजार रुपये के रंग लगे हुए नोटों के साथ दबोच लिया। आरोपी जीपीएफ निकालने के बदले लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।
लोकायुक्त टीम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिली थी कि विक्टोरिया में सहायक गे्रड 3 कर्मी नीरज मिश्रा जीपीएफ निकालने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है। जिसके बाद पूरी योजना बनाकर आरोपी को रिश्वत के रंग लगे हुए नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।