लिव इन रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत : सतना के युवक की भोपाल में युवती के साथ मिली लाश

भोपाल | सतना के टिकुरिया टोला निवासी दुर्गेश सोनी नामक युवक का शव बड़ा तालाब भोपाल में मिला है। दुर्गेश के साथ एक महिला का शव भी पुलिस को मिला। मौके पर जांच में जुटी पुलिस। बताया जाता है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थेl
जानकारी के अनुसार घटना स्थल के करीब खड़ी मोपेड के नंबर से महिला की पहचान प्रिया साहू (32) पत्नी स्वर्गीय दशरथ साहू के रूप में हुई है। महिला मकान नंबर 146 विश्वकर्मा नगर बागसेवनिया भोपाल की रहने वाली थी। दूसरे शव की शिनाख्त दुर्गेश सोनी (32) के रूप में हुई है। वो मूल रूप से सतना का रहने वाला है। सागर में एक ज्वैलरी शॉप पर काम कर चुका है।
बताया जा रहा है कि दोनों भोपाल में लिव इन में रहते थे। महिला यहां सिलाई का काम करती थी। दोनों मोपेड से ही बोट क्लब आए थे। महिला की एक बेटी भी है। उसके पति की 23 जनवरी में सागर में हत्या हो गई थी। दुर्गेश उसके पति का दोस्त था। दोनों में पहले से जान-पहचान थी। पति की मौत के बाद महिला दुर्गेश के साथ रह रही थी।