रिश्ते शर्मशार : भांजे ने मामी के साथ किया दुष्कर्म, हड़प लिए 11 लाख रुपये

जबलपुर, यशभारत। रिश्तों को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जिसे सुनकर सभी के हौश उड़ गए पूरा मामला खमरिया का है। जहां, अपनी मीठी-मीठी बातों में फ ांसकर पहले तो भांजे ने रिश्ते की मामी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर खमरिया फैक्ट्री से रिटायर्ड पति की मौत के बाद, मिले रुपयों में से 11 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीडि़त ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी साफ मुकर गया और विवाह करने से भी मना कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने का दरबाजा खटखटाया। मुस्तैद पुलिस ने आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों 45 वषीज़्य पीडि़ता निवासी वेस्टलेंड ने बताया कि उनके पति फैक्ट्री में कार्यरत थे। रिटायर्ड होने के बाद पति को फंड मिला था। लेकिन उसके बाद उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद आरोपी ने उससे नजदीकी बढ़ा ली और कहा कि वह उनके बच्चों की देखभाल करेगा।
2 लाख 52 हजार ही किए वापस
पीडि़ता ने बताया कि उसके पास फंड का पैसा था। आरोपी ने कहा कि उसे जरुरत थे। जिसके बाद उसने करीब 11 लाख रुपये दे दिए। लेकिन उसके बाद ही आरोपी उससे कन्नी काटने लगा। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी ने केवल
2 लाख 52 हजार ही वापस किए और उससे विवाह करने से भी मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया है।







