मध्य प्रदेशराज्य
मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त : अनेकों मार्ग हुए ठप्प, बाण गंगा पुल डूबा

नरसिंहपुर,गुड़गांवlगोटेगांव तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश होने से जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई और क्षेत्र के अनेक पुल एवं पुलिया नदी नाले ऊफान पर है जिसके चलते जबलपुर-नरसिंहपुर स्टेट हाईवे-22 पर स्थित मानेगांव के पास बाण गंगा नदी पर बना पुल लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गया है। नदी में अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे इस हिस्से में भी आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है।
वही उमर नदी पर सिमरी बड़ी का पुल भी डूब गया जिससे कई गांव काएक दूसरे से संपर्क टूट गया वही दूसरी और परमहंसी गंगा आश्रम को जाने वाला सड़क मार्ग भी बंद हो गया जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया, रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया ऊपरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बरगी बांध के गेट खोले गए जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है अतिवृष्टि को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से इन क्षेत्रों की ओर यात्रा न करे !







