शोक समाचार: पंजाबी समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रमेश रानी मरवाहा का निधन

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सांची डेयरी के वितरक हरीश खत्री (मरवाहा) एवं किराना व्यवसायी प्रदीप खत्री की पूजनीय माताजी श्रीमती रमेश रानी मरवाहा (धर्मपत्नी स्व. किशन लाल मरवाहा “डिप्टी भैया”) का आज गुरुवार, 30 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया है। वे विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और स्थानीय निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
श्रीमती मरवाहा अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री श्रीमती दीपिका एवं नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर पंजाबी समाज सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
अंतिम संस्कार आज:
उनकी अंतिम यात्रा आज गुरुवार, 30 अप्रैल को सायंकाल 04 बजे उनके निज निवास: मकान नंबर 82, रोज वैली कॉलोनी, संजय ड्राइव, सागर से प्रारंभ होकर नरयावली नाका मुक्तिधाम जाएगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
यश भारत परिवार की ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।







