भोपालमध्य प्रदेशराज्य

खरगोन से जुड़े हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 8 गिरफ्तार

खरगोन से जुड़े हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 8 गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 8 शातिर बदमाशों को दबोचने में सफलता हासिल की है। इनके पास से 3 घातक पिस्टल, 1 देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में से अधिकांश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

खरगोन से भोपाल तक फैला था जाल
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अली खान है, जो खरगोन का रहने वाला है। वह बड़वानी के ‘सिकलीगरों’ से हथियार खरीदकर भोपाल लाता था और यहाँ स्थानीय बदमाशों को सप्लाई करता था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्हें अली खान ने हाल ही में हथियार बेचे थे।

घेराबंदी कर अलग-अलग इलाकों से दबोचे बदमाश
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जहांगीराबाद के सब्बन चौराहा के पास एक युवक पिस्टल लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने सबसे पहले दानिश उर्फ दन्नी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर टीम ने शहर के अन्य हिस्सों जैसे टीटी नगर स्टेडियम, खटलापुरा, खानू गांव और लालघाटी ब्रिज के नीचे दबिश देकर अन्य 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इनका कहना है..

अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हमारा उद्देश्य शहर में भयमुक्त वातावरण बनाना है। सरगना अली खान से पूछताछ में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

अखिल पटेल, पुलिस उपायुक्त (क्राइम), भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button