जबलपुरमध्य प्रदेश

मानेगांव मोहनिया में व्याप्त जनहित समस्याओं के विरोध में केंट कांग्रेस ने बोला हल्ला

e9727f1f bd3e 4244 8616 670fd99a2af8

जबलपुर, यश भारत। रांझी मोहनिया मानेगांव के वार्ड नंबर 70 में पानी, रोड, नाली, आवास योजना की समस्याओं को लेकर केंट कांग्रेस नेता अभिषेक चौकसे, राजू कनौजिया के नेतृत्व में केंट विधायक अशोक रोहाणी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान केंट बोर्ड उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे ने बताया कि मानेगांव मोहनिया में लोगो की नालियां गंदगी से बजबजा रही है , गर्मी आने वाली है और यहां पानी नहीं आ रहा है,। स्कूल के पास शराब दुकान खोल दी गई है, इसके साथ ही आवास योजना मकान आवंटन के नाम पर लोगो से 50*50 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। इन सभी के विरोध में केंट कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया गया। और विधायक को चेतावनी दी गई कि इन सभी समस्याओं का जल्दी ही निराकरण नहीं किया गया तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता राजू कनौजिया, मोहन उइके, निर्मल चंद सहित बड़ी संख्या के केंट कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App