जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर, CM का ऐलान- एनकाउंटर करने वाली टीम को प्रमोशन देंगे

बालाघाट में हुए पुलिस एनकाउंटर में 3 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को ढेर किया है। 15 लाख का डिविजनल कमेटी मेंबर नागेश, एरिया कमांडर मनोज, महिला एरिया कमांडर रामे के मारे जाने की पुष्टि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है। दोनों एरिया कमांडर पर भी 8-8 लाख का इनाम था। मुठभेड़ बहेला थाना चौकी के लुहागड़ी जंगल में हुई। यह इलाका महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है। इस कार्रवाई को ASP बालाघाट ने लीड किया। हॉक फोर्स और मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी साथ रहे। पुलिस ने इनके पास से AK-47, थ्री नॉट थ्री, और 12 बोर की एक्शन गन बरामद की है। कुछ नक्सलियों के मौके से भागने की भी सूचना है। मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को मार गिराने वाली टीम को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा की है।

 

महिला कमांडर रका 8 लाख की इनामी थी।
महिला कमांडर रका 8 लाख की इनामी थी।
पुलिस को मौके से AK-47 बंदूकें मिली हैं।
पुलिस को मौके से AK-47 बंदूकें मिली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel