भारत और श्रीलंका मैच में सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, माधवनगर पुलिस ने पंचायत तिराहा और नमक गाोदाम के पास दी दबिश
कटनी, यशभारत। माधवनगर पुलिस ने क्रिकेट सट्टा खेलते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दोनों युवक मोबाइल से भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगा रहे थे। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्यवाही की है। एसपी के निर्देशन अभिजीत कुमार रंजन, एएसपी डॉण् संतोष डेहरिया एवं सीएसपी श्रीमती ख्याती मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया जाता है कि पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पंचायत तिराहा जाकर रेड की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। मुकेश पंजवानी पिता विजय पंजवानी निवासी हास्पिटल लाइन मोबाइल फोन पर अवैध रूप से भारत एवं श्रीलंका के बीच क्रिकेट मैच का सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। आरोपी के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके कारण उस पर अपराध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार मुखबिर सूचना पर नमक गोदाम के पास कैम्प में विक्की आहूजा पिता चन्दुलाल आहुजा निवासी खैबर लाइन को क्रिकेट सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपी क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा था। आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
जुआरियों के ठिकानों पर दबिश
इसी प्रकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तांस के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर खेल रहे कुल सात जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनसे 52 तांस के पत्ते एवं नगदी 950 रूपए जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक शोभनाथ शर्मा, कमलेश बैरागी, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, अर्जुन सिंह एवं उमाकान्त तिवारी शामिल हैं।