
बिजली कंपनी में काम करने वाली शादीशुदा महिला ने मॉडल बनने के लालच में न केवल पांच लाख रुपए गंवाए, बल्कि अपनी नौकरी खतरे में डालकर पति से तलाक भी ले लिया। अब महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो कहने लगा मुझसे कोई लड़की बात नहीं करती थी, इसलिए फेक आईडी बनाकर दोस्ती की थी।
बैंक में मैनेजर बनने की चाह में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी से पांच लाख की ठगी हो गई। वह दो साल पहले इंदौर के रौनक अग्रवाल के संपर्क में आई, जिसने फेसबुक पर अपनी समीरा के नाम से फेक आईडी बनाई थी। पहले रौनक ने महिला से समीरा के नाम से दोस्ती की फिर खुद रौनक ने अपने सही नाम के साथ मुंबई का मॉडल बनकर एंट्री कर ली।
रौनक ने कहा वह मॉडलिंग के कारण उसके बैंक अफसरों से अच्छे संबंध हैं। वह मुंबई के किसी भी बड़े बैंक में उसे मैनेजर बनवा देगा। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ी। इस बीच रौनक ने महिला को मुंबई में ही रहने और शादी करने के लिए तैयार कर लिया। महिला के तैयार होते ही रौनक ने फ्लैट खरीदने के नाम पर पांच लाख रुपए भी ले लिये। इस बीच रौनक ने महिला से शादी के नाम पर पति से तलाक भी करवा दिया। इसके बाद रौनक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। और महिला से संपर्क भी नहीं किया। जिसके बाद पीड़िता ने साइबर पुलिस की शरण ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।