कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

फंदे में फंसने से पेड़ में लटककर तेंदुए की मौत :  शिकार के लिए बिछाया था जाल, पवई वन परिक्षेत्र के पिपरिया दोन बीट का मामला 

कटनी/पन्ना, यशभारत। जंगली जानवरों के शिकार की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। वन अमले की निष्क्रियता के चलते जंगलों में जानवरों के शिकार की घटनाएं भी बढ़ रही है।

 

ऐसा ही एक मामला कटनी जिले से लगे पन्ना जिले के दक्षिण वन मंडल के पवई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पिपरिया दोन बीट का सामने आया है, जहां शिकारी के फंदे में फंसने से पेड़ में लटककर तेंदुए की मौत हो गई। इस घटना से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

 

इस संबंध प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र पवई के अंतर्गत पिपरिया दोन बीट में एक वयस्क तेंदुए की शिकारी के फंदे में फंसने के कारण मौत हो गई। घटना आज सुबह 8.30 बजे की बताई बताया जा रही है। जैसे ही वन हमले को जानकारी लगी तुरंत ही पन्ना से रेस्क्यू टीम को रवाना किया गय, लेकिन तब तक शिकारी के पंजे में फंसने के कारण तेंदुओं की तड़प-तड़प कर मौत हो चुकी थी।

 

बताया गया कि जंगल के पास बने खेत में किसी शिकारी ने जमीन पर खंूटा लगाकर क्लच वायर से फंदा लगाया था, जिस फंदे पर वयस्क तेंदुआ फंस गया और उसने फंदा छुड़ाने और जान बचाने के लिए इधर-उधर झटपटता रहा और पास में लगे पेड़ पर जाकर चढ़ गया, जिस पर उसकी लटककर मौत हो गई। जब तक पन्ना की रेस्क्यू टीम उसकी जान बचा पाती, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। ऐसा ही मामला पूर्व में भी पन्ना की विक्रमपुर बीट में हो चुका है। शिकारी द्वारा लगाए गए क्लच वायर के फंदे में बाघ की फंसकर मौत हो गई थी। उसी तरह का यह दूसरा सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकारी की तलाश के लिए डॉग स्कवाड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

 

सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जब इस विषय में दक्षिण मनमंडल पुनीत सोनकर से बातचीत की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि की और बताया कि आज सुबह 8.30 बजे जानकारी मिली तो आनन फानन में रेस्क्यू टीम को तुरंत ही रवाना किया गया, जब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी शिकारी की तलाश के लिए डॉग स्कवाड मौके पर है और जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App